प्रदर्शनकारियों ने फरीदाबाद स्टेशन पर ट्रेन को रोका, चौकी इंचार्ज पर किया हमला(Video)

punjabkesari.in Monday, Apr 02, 2018 - 01:28 PM (IST)

फरीदाबाद(ब्यूरो): सुप्रीम कोर्ट की अोर से SC/ST एक्ट में बदलाव के खिलाफ आज देश भर में भारत बंद है। इसका व्यापक असर हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है।  हरियाणा के लगभग सभी जिलों में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों ने ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर एक ट्रेन को रोका अौर फरीदाबाद चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया। जिसमें चौकी इंचार्ज समेत 2 लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं प्रदर्शनकारी जगह-जगह जाम लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल है।

सुरक्षा के मद्देनजर बारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस प्रदर्शनकारियों पर पूरी नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना न हो जाए। उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनकारी SC/ST एक्ट में बदलाव का विरोध कर रहे हैं। संगठनों की मांग है कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में संशोधन को वापस लेकर एक्ट को पूर्व की तरह लागू किया जाए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static