पंजाब, हरियाणा के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2018 - 08:24 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): पंजाब के आदमपुर में आज का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही पंजाब के अधिकांश हिस्सों और पड़ोसी राज्य हरियाणा में मामूली राहत के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आज बताया कि इस सप्ताह की शुरूआत में 2 राज्यों में बारिश के बाद अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक था। हालांकि, ठंड फिर से बढ़ जाने के कारण न्यूनतम तापमान में आज कुछ डिग्री सैल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, ‘‘पंजाब में आदमपुर दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा। हरियाणा में करनाल सबसे ठंडा स्थान रहा।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static