18 फरवरी को देशभर में होगा रेलवे यातायात का चक्का जाम, राजस्थान में भी टोल होंगे फ्री

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2021 - 10:12 AM (IST)

सोनीपत(पवन): तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है और आज सोनीपत सिंधु बॉर्डर पर किसान संयुक्त मोर्चे की अहम बैठक में फैसला लिया गया कि हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर अब राजस्थान में भी किसान टोल फ्री करवाएंगे और 18 मार्च को रेलवे यातायात का चक्का जाम होगा। कल सोनीपत सिंह बॉर्डर पर किसान सुइट मोर्चा की बैठक हुई जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

बता दें कि किसानों ने आंदोलन को और तेज करने के लिए हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर अब राजस्थान में भी टोल फ्री करवाने का आह्वान किया है और 18 फरवरी को देशभर का रेलवे यातायात चक्का जाम करने का भी एक अहम बड़ा फैसला लिया है।   भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय महासचिव शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि बैठक में सबसे बड़ा फैसला लिया गया कि आप हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर राजस्थान में भी टोल फ्री करवाए जाएंगे और 18 तारीख को पूरे देश भर में रेलवे यातायात का चक्का जाम रहेगा।

 रेलवे यातायात का चक्का जाम रखने का समय 12:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक रखा गया है, 14 फरवरी को पुलवामा में हुए शहीद सैनिकों और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की याद में पूरे देश भर में मशाल और कैंडल मार्च किए जाएंगे 16 फरवरी को छोटू राम की जयंती पर ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रम रखे जाएंगे जिसमें सर छोटूराम के जीवनी पर आधारित कार्यक्रम होंगे और 19 फरवरी को पूरे देश भर में छत्रपति शिवाजी जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम होंगे जिसको मजदूर किसान एकता के दिन के तौर पर मनाया जाएगा।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static