Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन बारिश के संकेत

punjabkesari.in Sunday, Jan 28, 2024 - 09:44 AM (IST)

चंडीगढ़ : 31 जनवरी से हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम बदल रहा है। राज्य में एक से दो फरवरी के बीच अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं जबकि पहाड़ों पर भी बर्फबारी की संभावना है। यह बदलाव राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि कुछ इलाकों में 31 को भी बारिश हो सकती है। एक दिसंबर के बाद से राज्य में बारिश नहीं हुई है। जनवरी में भी बारिश की एक बूंद नहीं गिरी। आमतौर पर जनवरी में अच्छी बारिश होती है। इससे पहले 2016 में सबसे कम बारिश शून्य के करीब दर्ज की गई थी, जबकि साल 2022 में पूरे महीने में 143 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। 

PunjabKesari

फरवरी में बारिश की संभावना 

राज्य में 25 दिसंबर से जारी कड़ाके की ठंड से अब लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में सर्दी का पीक अब गुजर चुका है। लगभग सभी जिलों में अत्याधिक ठंडे दिन की स्थिति नहीं आएगी। शनिवार को कई इलाकों में अच्छी धूप खिली। इससे दिन का तापमान करीब तीन डिग्री तक बढ़ गया। अब सर्दी उतनी नहीं पड़ेगी, जितनी पहले पड़ रही थी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व दो तीन अन्य जिलों में अभी कोहरे की संभावना रहेगी। एक व दो फरवरी को बारिश की संभावना है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static