देश-प्रदेश को अंधेरे में लेे जा रही है सरकार: राजन राव

punjabkesari.in Monday, Mar 22, 2021 - 11:35 PM (IST)

गुरुग्राम (मोहित): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्षा, कुमारी सैलजा के राजनैतिक सचिव व दक्षिण हरियाणा के प्रभारी राजन राव ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश की गठबंधन सरकारें देश और प्रदेश को बेरोजगारी, कर्ज, जातिवाद, हिंसा, अपराध के अंधेरे में लेकर जा रही है। देश के लोकतंत्र पर भाजपा का लाठी तंत्र हावी है। भाजपा देश के लोकतंत्र को लाठी तंत्र से चला रही है। लेकिन भाजपा ये भूल रही है दुनिया के कितने ही तानाशाहों का भयनाक अंत हुआ है। 

राव ने कहा कि लाठी तंत्र कभी भी लोकतंत्र पर हावी नहीं हो सकता, ‘प्रचारतंत्र’ कभी ‘प्रजातंत्र’ को नहीं झुका सकता। एक दिन सच बाहर जरूर आएगा, बेडिय़ां तोड़ के निकलेगा, कीलें उखाड़ कर निकलेगा। सच की, न्याय की, किसान की जीत होगी। सरकार या किसी दल को अधिकार नहीं है कि किसान की देशभक्ति पर प्रश्न करें। हरियाणा बनने से 2014 में कांग्रेस सरकार तक प्रदेश पर कुल कर्ज लगभग 60,000 करोड़ रुपए था। साढ़े 6 साल में ये 3 गुना बढ़ कर 1,99,823 करोड़ रुपए हो गया, जबकि प्रदेश में न कोई बहुत बड़ी नयी परियोजना आई न ही जनता को कोई बड़ी राहत मिली। आखिर सारा पैसा खर्च कहां हो रहा हैं? 

उन्होंने कहा कि देश के किसान लगभग चार महीने से अपनी जायज मागों को लेकर दिल्ली के चारों तरफ बैठे हुए हैं। दुर्भाग्य है कि सरकार स्थिति की गभीरता को नहीं समझ पा रही हैं। सरकार ही किसानों से बातचीत के दरवाजे खोल सकती है और सरकार ही किसानों की मांगों को मान सकती है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों के लिए हुड्डा कमेटी की सिफारिश का स्वांग करने वाले समझ लें कि हुड्डा कमेटी ने मंडियों के विस्तार का सुझाव दिया था। एमएसपी पर सख्त कानून बनाने का सुझाव दिया था, एमएसपी की गणना सी 2 के आधार पर करने का सुझाव दिया था, जिसमें कृषि लागत का पूरा लेखा जोखा हो। क्या कृषि बिल में हुड्डा कमेटी का एक भी सुझाव माना गया? साफ है, सरकार की ‘नीति’ ही नहीं ‘नीयत’ भी काली है। शांतिपूर्ण धरने, प्रदर्शन पर ‘संपति क्षति कानून’  से खट्टर सरकार न्याय के लिये उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। ये असंवैधानिक बिल तुरंत वापिस हो।

उन्होंने कहा कि ये वही सरकार है जो खुद सड़कें खुदवा के, अपने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण धरनों पर पथराव करवाके देश की ‘संपति रक्षा’ करती है। ऐसी सरकार के दिन पूरे हो गए हैं। देश के साथ हरियाणा प्रदेश की जनता कभी भी भाजपा को मन से माफ नहीं करेगी। समय आने पर भाजपा के एक एक जुल्म और सितम का जवाब जनता वोट की करारी चोट से देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static