जल निकासी कार्यों के लिए मुख्य अभियंताओं को जिला स्तर पर सौंपी गई जिम्मेदारी

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 08:15 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में चल रहे बाढ़ से संबंधित कार्यों व जल निकासी से संबंधित कार्यों की सुपरविजन के लिए विभाग के मुख्य अभियंताओं की डयूटियां लगाई गई हैं। जो इन कार्यों का जायजा लेंगे। उन्होंने बताया कि यह मुख्य अभियंता अपने-अपने निर्धारित जिलों में जाकर बाढ़ नियंत्रण कार्य जैसे संचालित पंम्पिग सैट की स्थापना, सीवरेज और स्टार्म वाटर प्रणाली की रूकावट को साफ करवाना इत्यादि कार्यों का जायजा लेंगे। 

उन्होंने बताया कि मुख्य अभियंता (अर्बन) और मुख्य अभियंता (प्रोजैक्ट) अपने-अपने सैक्शनों के ओवरऑल इंचार्ज रहेंगे और मुख्य अभियंता (ग्रामीण, मैकेनिकल, प्रोग्राम) के सर्कल में यदि किसी भी प्रकार कोई कमी पाई जाती है तो मुख्य अभियंता (अर्बन) और मुख्य अभियंता (प्रोजैक्ट) को जानकारी देंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static