चुनाव में अपने दल के साथ उतरने के तैयार राजकुमार सैनी

punjabkesari.in Friday, Apr 27, 2018 - 02:40 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित ऑबरोय): अपने बेबाक बोल के अंदाज़ से जाने जाने वाले बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी चुनावो में अपने नए दल के साथ उतरने के लिए तैयार है।यमुनानगर पहुंचे सैनी ने इनेलो बसपा गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यदि इनेलो 45 सीट बसपा को प्रदेश में और 5 लोकसभा सीट देगी तो बिना किसी शर्त मै समर्थन देने को तैयार हूं। 

पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पर फायरिंग मामले में दर्ज हुए मामले को लेकर सैनी ने कहा कि पहले भी मर्डर हुए पहले भी वो जेल में रहकर आए। उनका क्या बना, आज अनेकों पार्टियों में ऐसे नेता है जिन पर आपराधिक मामले दर्ज है फिर भी टिकटें मिल रही है। विदेश में किसी भी कैंडिडेट से पहले ये पात्रता अभियान चलता है कि ये योग्य है भी या नही। यहां तो ऐसा कुछ नही, यहां तो जो सबसे ज्यादा मर्डर करने वाले है वो इस देश के कप्तान है। जिस वजह से देश मे ऐसे कितने उदाहरण छुपे पड़े है जिन्होंने देश को कितनी बार संकट में डाला है।
PunjabKesari
इनेलो और बसपा गठबंधन पर सैनी ने बताया कि अभय चौटाला ने कहा कि ये बहन भाई का पवित्र गठबंधन है। जोकि पहले शंकाओ के घेरे में रहे होंगे या अपवित्र गठबंधन रहे होंगे। ये गठबंधन पवित्र है तो बहन को कुछ देने का समय आ गया है। 

महाभियोग को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद सैनी ने कहा कि देश के अंदर संविधान से बड़ा कोई नही है। सविधान के अंदर जो प्रोविशन है उस प्रोविजन को कोई भी व्यक्ति किसी के ऊपर भी कोई सवाल खड़ा कर सकता है। जिसके बारे में निरीक्षण करने किसी कमेटी या किसी ज्यूडिशरी की संस्था या बैंकिग की जिम्मेवारी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static