रैलियों से दादरी अौर सोनीपत में भी बिगड़ सकते हैं हालात, धारा 144 लागू

punjabkesari.in Saturday, Nov 25, 2017 - 03:39 PM (IST)

चरखी दादरी/गोहाना(प्रदीप/सुनील): जाट नेता यशपाल मलिक अौर कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी की जसिया तथा जींद रैलियों के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट हो गया है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रोहतक के बाद चरखी दादरी अौर सोनीपत में धारा 144 लगा दी गई है। डीसी विजय कुमार ने आदेश दिया कि आज शाम 5 बजे से आगामी आदेशों तक दादरी में धारा लागू रहेगी। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सर्तक है अौर निगरानी को लेकर तहसील स्तर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 
वहीं रोहतक रेज के आईजी ने गोहाना पहुंच कर अधिकारियों की मीटिंग ली। आईजी ने कहा कि सोनीपत जिले में दो हजार पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। रोहतक अौर जींद आने जाने नवाले रास्तों पर आठ नाके लगाए गए हैं। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। सुरक्षा के चलते सोनीपत सहित 13 जिलों की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static