गोहाना में आवारा पशुओं ने मचाया आतंक, गाय ने व्यक्ति पर किया हमला, गंभीर रूप से हुआ घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2023 - 08:27 PM (IST)

गोहाना(सुनील): शहर में आवारा पशुओं का आतंक इस कदर  बढ़ता जा रहा है कि वह लोगों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। वहीं  देर रात को गोहाना के आदर्श नगर के रहने वाले एक व्यक्ति अपने घर रात को दो बजे घर कहीं से आ रहा था। इसी दौरान पीछे से एक आवारा गाय ने उस पर हमला बोल दिया और नीचे गिरा कर अपने सींगो से वार कई बार किया, जिससे व्यक्ति गंभीर से घायल हो गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।  

बता दें कि गोहाना शहर में इन आवारा पशुओं के हमले का पहला हमले का मामला नहीं है। इससे पहले भी आवारा पशुओं के हमले की घटनाएं हो चुकी है। उधर स्थानीय प्रशासन आवारा पशुओं को पकड़ने नाकाम साबित हो रहा है। लोगों को इन आवारा पशुओं के कारण घरों से बाहर निकलना भी दुर्लभ हो गया है। लोग डरे और सहमे से रहते है। सांडो के कारण दुकानें और वाहन भी क्षतिग्रस्त होते हैं।

वहीं घायल साहिल ने बताया कि वे आर्दश नगर गोहाना के रहने वाले है। कल रात को वह घर वापिस आ रहा था तो पीछे से एक आवारा घूम रही गाय ने उस पर हमला कर दिया। गाय ने जब हमला किया वह कुछ समझ नहीं पाया और उसने लगातार उस पर हमला करती रही मैं किसी प्रकार से अपना बैग छोड़ कर भागा भागने के बाद भी गाय ने पीछा किया और दुबारा से फिर हमला किया। इस मामले को लेकर एसडीएम का कहना है कि आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजा रहा है। बाकी बचे पशुओं को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें भी गौशालाओं में भेजा जाएगा,जिससे लोग सुरक्षित रह सकें।   

                           (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static