Kurukshetra: पेट दर्द की दवा खाने से बिगड़ी छात्रा की तबीयत, इलाज दौरान मौत
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 12:46 PM (IST)
इस्माईलाबाद : 12वीं कक्षा की छात्रा की पेट दर्द की दवा लेने के बाद हालत बिगड़ने के बाद इलाज दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जगदीश शर्मा ने बताया कि शहर की एक 17 वर्षीय लड़की की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
एस.आई. जसबीर सिंह को मृतक लड़की के पिता राजेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी शाम करीब साढ़े 7 बजे खाना खाने के बाद उसके पेट में दर्द हुआ। उसने अलमारी में रखी पुरानी दवा खा ली। दवा लेने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी तो वे उसे पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे कुरुक्षेत्र रैफर कर दिया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई है। उसकी बेटी ने कोई जहर नहीं खाया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)