सुभाष बराला ने किया दावा, बरोदा उपचुनाव में भाजपा ही लहराएगी परचम

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2020 - 05:32 PM (IST)

टोहाना(सुशील): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  ओम प्रकाश धनखड़ को हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। इस बीच पूर्व बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने भी ओपी धनखड़ को बधाई देते ट्वीट करते  लिखा 'भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर ओपी धनखड़  जी को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप के नेतृत्व में पार्टी को हरियाणा में नई सफलताएं मिलेंगी।

बराला ने कहा कि उनके साढे पांच साल के कार्यकाल के दौरान भाजपा के शीर् नेतृत्व, मुख्यमंत्री, प्रदेश के नेताओं का भरपूर सहयोग मिला है। बराला ने बरोदा उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयार है तथा जीत भाजपा की होगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष को अपनी स्थिति का अंदाजा हो जाएगा। बराला ने हुड्डा द्वारा मुख्यमंत्री को बरौदा चुनाव लडऩे की चुनौती पर कहा कि ये सभी बातें राजनीतिक ब्यानबाजी है, भाजपा का एक कार्यकर्ता भी इस चुनाव को जीत सकता है। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव की तरह भाजपा इस चुनाव में भी परचम लहराएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static