केंद्र से लेकर हरियाणा तक आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है भाजपा: अशोक तंवर

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 09:41 PM (IST)

चंडीगढ़/ बरवाला (धरणी): हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार, वन विभाग में भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार यहां तक कि गीता और गाय तक के मामलों में भ्रष्टाचार, ये हाल हरियाणा सरकार का है, केंद्र सरकार इनसे दो कदम आगे चलते हुए देश की सुरक्षा से जुड़े राफेल जैसे सौदों तक में घोटालों को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र से लेकर प्रदेश तक आकंठ भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। इसलिए भाजपा नाम की इस बीमारी का इलाज बहुत जरूरी है। आज मैं बरवाला की इस वीर धरती से केंद्र और हरियाणा में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान करता हूं।

बरवाला की कपास मंडी में आयोजित अधिकार रैली को संबोधित करते हुए रैली के मुख्य अतिथि अशोक तंवर ने भाजपा पर इसी तरह जमकर प्रहार किए। अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग से उसके अधिकार छीन लिए हैं। आज ना कर्मचारियों को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है, ना युवाओं को रोजगार का अधिकार है, ना किसानों को मुनाफे का अधिकार है, ना महिलाओं को सुरक्षा का और ना ही व्यापारियों को व्यापार करने का अधिकार रह गया है। तानाशाही और अव्यवस्था अपने चरम पर है। 

अधिकार रैली के बाद तंवर के नेतृत्व में मोदी सरकार के राफेल घोटाले, पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, बेलगाम महंगाई और डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत को लेकर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस नेताओं द्वारा जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। गत विधानसभा चुनाव में हजकां की टिकट पर बरवाला से चुनाव लड़ चुके सुभाष टांक ने अधिकार रैली में पहुंच कर डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करने की शपथ ली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static