प्रदेश स्तरीय बैठक में सफाई कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान(VIDEO)

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 06:37 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज):  मुख्यमंत्री व स्थानीय निकाय मंत्री के साथ बातचीत के बाद रोहतक में आयोजित सफाई कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालिन हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री का आरोप है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है, वह केवल राजनीति कर रही है। जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी। तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। 
PunjabKesari
प्रदेश के सफाई कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन तथा कई अन्य मांगों को लेकर पिछले 9 दिन से हड़ताल पर चल रहे हैं। जिसकी वजह से प्रदेश के सभी शहरों में गंदगी के हालात बने हुए है। सरकार इन्हें मनाने के लिए जुटी हुई है। जिसको लेकर बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक भी हुई थी। हालांकि सरकार की तरफ से बैठक सकारात्मक होने का बयान दिया गया था। यही नहीं, स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने आज हड़ताल खत्म होने का आश्वासन दिया था। 
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static