भर्ती में लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 12, 2018 - 03:01 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन में नौकरी के लिए पैसे देने वाले 20 उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में सबसे ज्यादा हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और क्लर्क शामिल है। पंचकूला में भी एक ऐसे गिरोह का पुलिस को पता लगा जोकि नौकरी के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठते है। जिनमें से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।

साथ ही इस मामले को लेकर पुलिस पर आरोप लगाए गए है कि उन्हें इस गिरोह के बारे मेें पहले से ही जानकारी थी। लेकिन वो उन लोगों का बचाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार इस गिरोह में एक दंपति भी शामिल है। जो यह कहकर लोगों से पैसा ऐंठ रहे है कि उनका कमीशन में सिक्का चलता है और वो उनकी नौकरी लगवा देंगे। जिसके एवज में 6 लोगों से उन्होंने 26 लाख रूपए ऐंठे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static