किसानों की खरीदी फसल का करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला व्यापारी गिराफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Aug 25, 2021 - 08:07 AM (IST)

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : थाना खोल अंतर्गत डहिना पुलिस चौकी एरिये में किसानों की खरीदी हुई फसल की करोड़ों रुपए की राशि की धोखाधड़ करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गांव निसान निवासी सुरेंद्र हाल निवासी विकास नगर सोनीपत के रूप में हुई है। आरोपी ने करीब 195 किसानों के साथ खरीदी गई फसल की करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की थी।
शिकायतकर्ता जयसिंह पुत्र दयानंद ने पुलिस में शिकायत दी थी कि गांव लिसान निवासी किसान काफी वर्षों से फसल का अनाज सुरेंद्र को देते आ रहे हैं। वर्ष 2018-19 में उसने किसानों को कपास एवं सरसों की खरीद फसल का करोड़ों रुपए का पैमेंट नहीं दिया। मांगने पर उसने जल्द देने का आश्वासन किया लेकिन 14 जुलाई 2019 को वह गांव छोडक़र भाग गया। करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी में फरार चल रहे सुरेंद्र को आज पुसिल ने विकास नगर गली नंबर दो सोनीपत से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)