विवेक ने पूरा किया बचपन का सपना, एयरफोर्स में बने फ्लाइंग ऑफिसर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2020 - 03:12 PM (IST)

भिवानी (पंकेस): गांव धनाना के 26 वर्षीय लाल विवेक शर्मा ने एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन पाया है। फ्लाइंग ऑफिसर बनने वाले वे भिवानी जिले के इकलौते युवा हैं। विवेक शर्मा के पिता धर्म सिंह भी भारतीय सेना में रह चुके हैं। अपने पिता व ताऊ कर्नल रामकुमार को आदर्श मानने वाले विवेक शर्मा गांव धनाना के रहने वाले हैं।

विवेक शर्मा बचपन से ही आर्मी में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते थे। आज उनका सपना पूरा हो गया। विवेक की इस उपलब्धि पर उनके गांव धनाना में खुशी का माहौल है। भारतीय वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया ने फ्लाइंग ऑफिसर विवेक शर्मा को रैंक देकर सम्मानित किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static