पत्नी ने पति की गला रेतकर की हत्या, बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था मृतक

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 08:33 AM (IST)

भिवानी : शहर के शिव कालोनी में किराए का मकान लेकर रह रहे बिजली निगम के लाइनमैन की उसकी पत्नी ने देर रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक 16 साल के बेटे का पिता था और पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी से अलग भिवानी में एक महिला के साथ रह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान कथित महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। महेन्द्रगढ़ जिले के गांव गुआनी निवासी अनिल कुमार (40) बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। करीब एक महीना पहले उसका तबादला भिवानी हुआ था।

बताया जाता है कि अनिल का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था और उसने उसके साथ चोरी-छिपे शादी रचाई हुई थी। अनिल उक्त महिला के साथ भिवानी के सदर थाना के सामने स्थित शिव कालोनी में किराए के मकान में रह रहा था। शुक्रवार को उसकी उसके साथ अनबन हो गई। इसी अनबन को लेकर महिला ने देर रात करीब अढ़ाई बजे धारदार हथियार से अनिल का गला रेत दिया। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बारे में डी.एस.पी. (मुख्यालय) वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई सुनील के बयान पर अनूप उर्फ अन्नू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जा रही है। जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static