क्या इस बार टूटेगा 1977 का रिकॉर्ड!

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 01:08 PM (IST)

सिरसा (स.ह.): हरियाणा में इस बार मतदान के पुराने रिकॉर्ड टूटने के आसार हैं। 10 संसदीय सीटों वाले हरियाणा में इस बार सात प्रमुख दल चुनावी ताल ठोक रहे हैं। इसके अलावा पिछले चुनाव की तुलना में इस बार लोकसभा चुनाव एक माह देरी से हैं। हरियाणा में 1967 से लेकर 2014 तक 13 चुनावों में सर्वाधिक मतदान 1977 में 73.26 फीसदी मतदान हुआ था।

हरियाणा में बार के चुनाव में करीब 1 करोड़ 74 लाख 48 हजार 293 वोटर्स हैं। इनमें से करीब 93 लाख 97 हजार 153 पुरुष जबकि 80 लाख 51 हजार 140 महिला मतदाता हैं। सियासी पर्यवेक्षकों का मानना है कि इस बार सत्तासीन भाजपा, मुख्य विपक्षी दल इनैलो के अलावा कांग्रेस, जजपा, लोसुपा-बसपा, शिरोमणि अकाली दल सक्रिय हैं। सभी दलों ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी की हुई है।

PunjabKesari, vote

आमतौर पर हरियाणा में अतीत के चुनाव में तीन बड़े दल ही चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार चूंकि सात दल चुनाव लड़ रहे हैं तो तमाम लोकसभा क्षेत्रों में सघन प्रचार अभियान चलेगा। चुनाव को भी करीब दो माह का समय है। इसके अलावा आम मतदाता अब पहले से अवेयर भी हुआ है। ऐसे में सियासी पंडितों का आंकलन है कि इन सब पहलुओं के चलते इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड कायम हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static