Hansi Crime: महिला की घर में बेरहमी से हत्या, पति से अनबन के कारण मायके में रह रही थी मृतका

punjabkesari.in Saturday, Jul 19, 2025 - 09:52 AM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : हरियाणा में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन हत्या की वारदातें सामने आ रही है। ताजा मामला हांसी से सामने आया जहां हांसी क्षेत्र के भाटिया कॉलोनी में आज सुबह महिला की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर पत्थर से वार किए गए। महिला का शव घर की छत पर खून से लथपथ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। 

मृतका की पहचान कविता (40) के रूप में हुई है। मृतका की मां संतोष के अनुसार कविता बीती रात नीचे कमरे में उसके पास ही सोई थी। रात को कब वह छत पर जाकर सोई, इसका उसे कोई अंदाजा नहीं है। सुबह जब आंख खुली और उसने कविता को बिस्तर पर नहीं पाया, तो वह उसे देखने छत पर गई। वहां कविता का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर सबूत इकट्‌ठे किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। कविता पति से अलग होकर मां के साथ रह रही थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static