बच्चे के हाथ में फोन देना पड़ा मंहगा, महिला को लगी 6.75 लाख की चपत
punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 07:24 PM (IST)

गुडग़ांव, (ब्यूरो): साईबर क्राईम वेस्ट एरिया में बच्चे के हाथ में मोबाईल फोन देना महिला को भारी पड़ गया। बच्चे द्वारा महिला के व्हॉट्सअप पर आए लिंक को क्लिक करने पर महिला के दो अलग-अलग अकाउंट से 6 लाख 75 हजार 888 रुपये कट गये। महिला की शिकायत पर पुुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को दी शिकायत में ओम विहार में रहने वाली अर्चना कहार ने कहा कि बीती 4 मई को उसके व्हॉट्सअप पर एक लिंक आया था। इस दौरान महिला का छोटा बेटा फोन का इस्तेमाल कर रहा था। ऐसे में बेटे ने लिंक पर क्लिक कर दिया और महिला के एचडीएफसी और केनरा बैंक के अकाउंट से रुपये डैबिट होने के मैसेज आने लगे। महिला ने कस्टमर केयर पर फोन करके कार्ड व अपने अकाउंट को बंद कराया। लेकिन तब तक महिला के दोनों अकाउंट से 6 लाख 75 हजार 888 रुपये कट गये। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।