पंचकूला में थाने की महिला कुक भी कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2020 - 01:37 PM (IST)

कुरूक्षेत्र(रणदीप)- गांव हरिगढ़ भौरख निवासी व हरियाणा पुलिस पंचकूला में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के कोरोना पाजिटिव होने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन सहित पूरे हलके में अफरा तफरी का माहौल बन गया।  मिली जानकारी अनुसार गांव हरिगढ भौरख निवासी विविाहित महिला पंचकूला पुलिस विभाग में कार्यरत है।

पुलिस उपाधीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि गांव हरिगढ़ भौरख में रहने वाली महिला पंचकूला पुलिस के हैडक्वार्टर में डयूटी पर कार्यरत है। गत 5 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभाग के सभी कर्मचारियों के कोरोना सबंधित सैंपलिंग की थी। उसके पश्चात महिला कर्मचारी 7 मई को अपनी ससुराल गांव हरिगढ भौरख पिहोवा आ गई थी। आज उन्हें पंचकूला पुलिस ने सूचित किया कि उपरोक्त महिला का लिया गया सैंपल कोरोना पाजीटिव आ गया है। महिला के परिवार में उसका पति, उसकी 3 वर्षीय बेटी, सास, ससुर, देवर व देवरानी है जिनकी सैंपलिंग की जा रही है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static