Yamuna Nagar Crime: घर में घुसकर 4-5 बदमाशों ने की फायरिंग, मां-बेटा गंभीर घायल

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2025 - 02:49 PM (IST)

डेस्कः यमुनानगर की जगाधरी के दुर्गा गार्डन में एक परिवार पर बदमाशों ने हमला कर दिया। रात के समय जब परिवार खाना खा रहा था, तभी 4-5 बदमाशों ने घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। हमले में महिला मीना देवी और उनका बेटा अमित वधावन गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना बेडरूम में हुई, जहां परिवार के 5-6 सदस्य मौजूद थे। हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। परिजनों ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी, सीआईए और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। परिवार के मुखिया अनिल कुमार के अनुसार, यह हमला आपसी रंजिश का नतीजा है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। हालांकि फिलहाल पुलिस कोई जानकारी देने से इनकार कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static