पटाखे छोड़ने के विवाद में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, 3 आरोपी काबू

punjabkesari.in Saturday, Nov 06, 2021 - 10:09 AM (IST)

सोनीपत (पवन राठी) : सोनीपत के सैनीपुरा से दिवाली के दिन हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ पर दो युवकों व उनके पिता को चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया गया। विवाद पटाखा छोड़ने को लेकर शुरू हुआ। चाकुओं के वार से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के घायल पिता की शिकायत पर हत्या व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या का आरोप दो सगे भाइयों सहित चार युवकों पर लगाया गया है। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या के आरोपी दो सगे भाइयों सहित उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। श्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पास तीन बेटे हैं। दीवाली होने के चलते उसका बेटा सचिन घर के बाहर गली में पटाखा चला रहा था। पटाखा चलाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मोहित उर्फ लीमा व उसका भाई जसवंत बाहर आए और झगड़ा करने लगे। इनके साथ दो अन्य युवक भी थे। वह पटाखा चलाने को लेकर विवाद करने लगे।

श्याम सिंह ने बताया कि शोर सुनकर वह और उसका दूसरा लड़का गौरव भी बाहर आ गए। हमने मोहित और उसके साथियों को समझाने का प्रयास किया। दीवाली का त्यौहार होने के चलते झगड़ा नहीं करने को समझाया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आसपास के लोगों ने हमें अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल गौरव की मौत हो गई।

जांच अधिकारी चांद सिंह ने बताया कि पटाखे छोड़ने को लेकर सैनीपुरा में विवाद हुआ था। जिसमें इलाज के दौरान गौरव नाम के लड़के की मौत हो गई है। पुलिस ने श्याम सिंह की शिकायत पर मोहित उर्फ लीमा और मनीष कुमार पुत्र जसवंत सिंह और इनके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। श्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि गौरव और सचिन का एक महीना पहले भी किसी बात को लेकर मोहित से विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत करा दिया था। पुलिस ने मामले में जसवंत और उसके दोनों सगे बेटे मोहित और फिल्मों और मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी तक फरार है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static