सेना में भर्ती होने आया युवक पंहुचा शमशान,परीक्षा के दौरान मौत(Video)

punjabkesari.in Friday, Apr 06, 2018 - 02:47 PM (IST)

गुरुग्राम(सतीश राघव): देश की सेवा करने के लिए सेना में भर्ती होने अाए युवक की मौत का मामला सामने अाया है। गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आर्मी के जवानों की भर्ती चल रही थी। जिसमें दिल्ली के रहने वाले जितेंद्र ने भाग लिया था। मृतक अपने फिजिक्ल टेस्ट के दौरान तेजी से दौड़ लगा रहा था। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसला और वे जमीन पर जा गिरा।
PunjabKesari
जिससे भर्ती कर रहे सेना के अधिकारियो में अफरातफरी मच गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल लेजाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी रविंद्र कुमार के अनुसार गुरुग्राम में शुरु हुई सेना की भर्ती प्रतिक्रिया एक हफ्ते तक चलेगी जिसमें हरियाणा और दिल्ली के जवान भाग ले रहे हैं।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static