गार्डर से लटका मिला महिला का शव

punjabkesari.in Monday, Nov 30, 2015 - 05:14 PM (IST)

हिसार: ठंडी सड़क पर 1 महिला का शव मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे के गार्डर में चुन्नी के सहारे लटकता मिला। मृतका के भाई ने ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति व सास पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

ठंडी सड़क निवासी पूजा की शादी 2007 में नगर निगम कर्मी अमित के साथ हुई थी। पूजा के भाई उत्तम कुमार का कहना है कि उसकी बड़ी बहन ऊषा ने पूजा की मौत की जानकारी उन्हें दी। जब वह घर पहुंचे तो पूजा का शव चुन्नी के सहारे लटका हुआ था और गले पर निशान थे।

उत्तम कुमार ने अपने बहनोई अमित, पूजा की सास कोकण देवी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उत्तम का आरोप है कि अमित शराब के नशे में पूजा से मारपीट करता था और उसकी मां भी अपने बेटे का पक्ष लेती थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। नागरिक अस्पताल के डैड हाऊस में शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static