इस बार किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा मानसून

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2016 - 01:37 PM (IST)

हिसार: मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून किसानों के लिए राहत लेकर आएगा। यह मानसून पिछले सालों के मुकाबले सामान्य से कुछ ज्यादा रहने की उम्मीद है।

हालांकि उससे पहले प्री-मानसून भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाएगा। फिलहाल दोपहर के तापमान की बात करें तो इस समय 43.0 से 45.0 डिग्री सैल्सियस चल रहा है। भीषण गर्मी को झेल रहे लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इसके आने से फसलों को तो फायदा होगा ही साथ ही लोगों को बिजली संकट से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

मानसून पर निर्भर करती है खेती
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में कुल बारिश का 78 प्रतिशत पानी मानसून सत्र में बरसता है। जो जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर में गिरता है। 12 प्रतिशत पानी प्री मानसून के तौर पर मार्च, अप्रैल तथा मई महीने में बरसता है। 7 प्रतिशत बारिश सर्दी के मौसम में दिसम्बर, जनवरी तथा फरवरी महीने में बरसता है। 3 प्रतिशत बारिश अक्तूबर तथा नवम्बर महीने में होती है। हरियाणा की बात करें तो मानसून पर खेती निर्भर करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static