इनेलो ने रेल बजट को उम्मीदों से दूर बताया

punjabkesari.in Thursday, Feb 25, 2016 - 04:39 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी इस रेल बजट को हरियाणा के लिए निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में बड़े—बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने का काम किया गया है।  हरियाणा की जनता की अनदेखी की गई है

अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश को उम्मीद थी कुरुक्षेत्र से हरिद्वार रेल लाइन को इस बजट में जरूर जगह मिलेगी। लंबे समय से हरिद्वार और कुरुक्षेत्र के बीच रेलवे लाइन बिछाई जाने की मांग उठती रही है। उन्होंने कहा कि  कुरुक्षेत्र वासियों को उम्मीद थी की धर्मनगरी को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए कुरुक्षेत्र जक्शन को एक मॉडर्न स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भी बजट में मंजूर होगा, लेकिन लोगों की यह उम्मीद भी टूट गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static