रामदेव ने रेसलिंग को बताया था नकली, खली बोले-बूढ़े व आलसी करते हैं योग

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2016 - 09:58 AM (IST)

कुरुक्षेत्र: द ग्रेट खली के नाम से मशहूर रैसलर दिलीप सिंह राणा ने योगगुरु स्वामी रामदेव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बूढ़े और आलसी लोग योग करते हैं। ताकतवर लोग तो उनकी तरह फाइट करते हैं।

बीते दिनों रामदेव ने ‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ सीरीज को नकली बताया था। खली ने उसी बयान पर पलटवार किया है। खली ने कहा कि अगर कपालभाती करने से ओलिम्पिक मैडल मिलता तो देश में मैडल जीतने वालों की कोई कमी नहीं रहती।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static