टोक्यो ओलंपिक के बाद संगीता फौगाट से शादी रचाएंगे बजरंग पुनिया

punjabkesari.in Saturday, Nov 23, 2019 - 03:37 PM (IST)

सोनीपत(पवन राठी): विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग पुनिया टोक्यो ओलंपिक के बाद परिणय सूत्र में बंधेंगे। बजरंग की शादी संगीता फौगाट से होगी। संगीता महावीर फौगाट की सबसे छोटी बेटी है। महावीर फौगाट कल बजरंग के साथ रिश्ता तय करेंगे। इसकी जानकारी बजरंग के भाई हरेंद्र ने दी है। 

PunjabKesari, haryana

पहलवान बजरंग पूनियां और संगीता फौगाट अपनी पहलवानी के लिए पूरे देश में मशहूर हैं, लेकिन अब दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है। बता दें कि फौगाट फैमली में पहले गीता फोगाट और पवन कुमार, साक्षी मलिक-सत्यव्रत कादियान और विनेश फोगाट-सोमवीर राठी ये रेसलिंग वर्ल्ड की मशहूर जोडिय़ां हैं।

PunjabKesari, haryana

अब इस लिस्ट में जल्द ही स्टार रेसलर बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट का नाम जुडऩे जा रहा है। 65 किग्रा भार वर्ग में बजरंग पूनिया वर्ल्ड नंबर वन हैं और टोक्यो ओलिंपिक में मेडल के प्रबल दावेदार हैं, जबकि संगीता 59 किग्रा वर्ग में नैशनल चैंपियन रह चुकी हैं।

PunjabKesari, haryana
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static