पेपर लीक सरगना सहित 4 पुलिस रिमांड पर

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2015 - 01:34 AM (IST)

रेवाड़ी, (वधवा): केन्द्रीय विद्यालय संगठन के प्राइमरी टीचर की परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर दोबारा लिया है। जबकि शेष आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पेपर लीक मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी 15 आरोपियों को 10 अक्तूबर तक रिमांड पर लिया था। रिमांड के बाद सभी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से मुख्य सरगना विजय भुरथला, कोसली निवासी आशीष व सुमित तथा महेंद्रगढ़ की फ्रैंडस कालोनी निवासी सूर्यप्रकाश उर्फ समीर को दोबारा से 3 दिन के रिमांड पर लिया है। अन्य आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि पी.आर.टी. का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस प्रकरण में अभी अनेक लोगों की गिरफ्तारी बाकी है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static