रोहतक जिले की बेटी काजल ने किया हरियाणा व भारत का नाम रोशन

punjabkesari.in Saturday, Nov 09, 2019 - 01:29 PM (IST)

रोहतक (स.ह.) : रोहतक की बेटी राइफल शूटर काजल सैनी ने दोहा कतर में चल रही 14वीं एशियन चैम्पियनशिप में शुक्रवार को प्रोन पॉजीशन के टीम इवैंट में गोल्ड मैडल जीता है। भारत में तीसरी रैंक प्राप्त काजल का यह पहला इंटरनैशनल मैडल था। काजल की उपलब्धि पर पिता विजय सैनी ने कहा कि बेटी के मैडल जीतने का उन्हें पूरा भरोसा था। वे दिल्ली सरकार में जॉब करते हैं और यह खुशखबरी सुनने के लिए आज उन्होंने विशेष तौर से छुट्टी ली थी।

माता सुनीता सैनी ने कहा कि काजल की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बेटियों भी बेटों की भांति हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा सकती है।  76 वर्षीय दादा चंद्र प्रकाश तथा दादी अंगूरी देवी ने कहा कि काजल ने यह उपलब्धि हासिल कर परिजनों का तो सिर गर्व से ऊंचा किया ही है, साथ ही साथ रोहतक, हरियाणा व भारत का लोहा भी इंटरनैशनल प्लेटफॉर्म पर मनवाया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static