प्रदेश की जनता भाजपा को सिखाएगी सबक- अशोक तंवर

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2016 - 01:46 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): प्रदेश सरकार द्वारा आज प्रदेश के हर जिले में लगाए जा रहे ग्राम ​सचिवालय पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने निशाना साधा है। तंवर ने कहा कि गांव में करेंगे क्या आज सरकार ने प्रदेश का भाईचारा बिगड़ दिया। प्रदेश में शांति नहीं है। गांवों में विकास नहीं हो रहा। अब तो सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

सिरसा में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि सरकार धर्म के नाम पर राजनीती कर रही है। इलाकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। तंवर ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से परेशान है। इसी के चलते अब प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static