नाबालिगा से गैंगरेप कर फरार दो अारोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 02:12 PM (IST)

यमुनानगर(ब्यूरो): नाबालिगा से गैंगरेप के मामले में शहर यमुनानगर पुलिस ने फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिटी एस.एच.ओ. नरेंद्र राणा ने बताया कि गैंगरेप की घटना को 6 लोगों ने अंजाम दिया था। 

घटना बीते बुधवार की है। इससे पहले हमीदा निवासी मौसिम, सलमान, जोहनी व अनीश की गिरफ्तारी हो चुकी है। गुरुवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गुरुवार को हमीदा के फिरोज व वासिल को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी सैलून पर काम करते हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि नाबालिगा को मौसिन व जोनी पिता के एक्सीडैंट का बहाना बनाकर सबसे पहले छोटी लाइन स्थित गेड़ी रूट कैफे पर ले गए। यहां पर दोनों ने उसके साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। 

इसके बाद अनीश उसे बाइक पर बैठा फ्रैंड्स कैफे ले गया। यहां पर पहले से ही सलमान, फिरोज व वासिल मौजूद थे। एक बाहर खड़ा हो गया। बाकी ने बारी-बारी डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उनका कहना है कि अब रैस्टोरैंट संचालकों पर भी कार्रवाई होगी। प्रभारी के मुताबिक मैडीकल में पीड़िता के शरीर पर ब्लेड के कोई निशान नहीं आए हैं। डाक्टर ने सूजन जरूर लिखा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static