बारदाना स्टोर में लगी आग, लाखों का नुक्सान

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2019 - 10:53 AM (IST)

यमुनानगर (सतीश): शुक्रवार दोपहर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित यमुना बारदाना के गोदाम में आग लग गई। सूचना पाते ही दमकल विभाग की 5 गाडिय़ां मौके पर पहुंची। इन्होंने बारी-बारी चक्कर लगाकर करीब 30 से अधिक कर्मियों की मदद से 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 2 बजे के लगभग लगी आग करीब साढ़े 6 बजे तक कुछ हद तक काबू पाया गया। हालांकि आग बारदाना और सूतली में थी, इसलिए दमकल विभाग मौके पर ही रहा।

उन्हें ऐसा लग रहा था कि कहीं आग अंदर ही अंदर सुलग रही हो और फिर से भड़क जाए, वहीं मौके पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। गोदाम की लेबर ने प्लास्टिक के कट्टों को दूसरी साइड किया ताकि इनमें आग न लग जाए, वहीं आगजनी की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगा सकते थे कि जिला दमकल अधिकारी प्रमोद दुग्गल स्वयं आग बुझा रहे थे। समाचार लिखे जाने तक भी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थी और दमकल की गाडिय़ां व फायर फाइटर मौके पर ही खड़े थे। 

30 गुना 60 के गोदाम  में लगी आग
यमुना बारदाना काफी लंबे चौड़े एरिया में फैला है। फैक्टरी में प्रवेश करते ही बाईं ओर मंदिर और दाई ओर कार्यालय है। इससे थोड़ा आगे चलकर बाएं हाथ पर बारदाने का बड़ा स्टाक है। इसके ठीक सामने 30 गुना 60 गोदाम में बड़ी संख्या में बारदाना और सुतली स्टाक था। इसी गोदाम में शुक्रवार को आग लगी। गोदाम के मालिक अश्वनी ओबराय के मुताबिक उनका यह गोदाम 50 से 60 साल पुराना है। उनकी ओर से आग बुझाने के पुख्ता प्रबंध है। उन्होंने गोदाम में करोड़ों का बारदाना है। आगजनी के बाद ही नुक्सान और आग के कारणों का पता चलेगा, वहीं इस गोदाम के नजदीक थाना शहर, सी.आई.ए. स्टाफ, पैलेस व इंडस्ट्रीयल एरिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static