विपक्ष के लोग हरियाणा की मंडियों में पिकनिक मनाने आते हैं :अभिमन्यु

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2015 - 02:40 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित ओबरॉय): वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि एक साल के दौरान विपक्ष सरकार के काम में कमी नहीं निकाल पाया। विपक्ष अपनी खोई जमीन तलाशने के लिए नाकामयाब रहा है। वह केवल राजनीतिक मुद्दे रच रहा है।

उन्होंने कटाक्ष किया कि विपक्ष के लोग दिल्ली में रहते हैं और हरियाणा की मंडियों में पिकनिक मनाने आते हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि विपक्ष को अपना आत्मावलोकन और आत्मनिरीक्षण करना होगा। जनता को सुविधाएं देने के लिए सरकार की आमदन पर्याप्त नहीं होती, इसलिए हर सरकार कर्ज लेती है। पिछली सरकार 10 साल तक कर्ज लेकर घी पीती रही। बीजेपी ने एक साल में प्रदेश के विकास के लिए कर्ज लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static