17 गोवंश सहित चार गो-तस्कर गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 06:19 PM (IST)
नूंह, ब्यूरो): गोकशी एवं गो-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रोजका मेव पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 17 गोवंशों को मुक्त कराया है तथा चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो वाहनों को बरामद किया है। दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि नाका रेवासन पर वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी में गायों को भरकर गोकशी की नियत से राजस्थान ले जाया जा रहा है। तभी पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान गाड़ी की बंद बॉडी में दो गाय बंधी हुई मिलीं। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान विकास सिंह, आजाद सिंह प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश बताई। गायों से संबंधित कागजात मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन सहित गायों को कब्जे में ले लिया।
इसी अभियान के तहत दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान त्रिपाल हटाकर देखने पर गाड़ी में कुल 15 गाय बरामद हुईं। सभी गायों को बेरहमी से बांधा गया था। वाहन में सवार आरोपियों ने अपनी पहचान सलीम खान, साहिद सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश बताई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 गायों को मुक्त कराया तथा वाहन को कब्जे में ले लिया। दोनों ही मामले में थाना रोजका मेव पुलिस ने केस दर्ज कर लिए है।