हरियाणा के 5 लोगों को मिला विभिन्न श्रेणी में पद्मश्री पुरुस्कार, विज ने सभी को दी बधाई

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 06:53 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज खेल में सुमित आंतिल व नीरज चोपड़ा, सोशल वर्क में ओमप्रकाश गांधी, साइंस एंड इंजीनियरिंग में मोती लाल मदान, साहित्य एवं शिक्षा में राघवेंद्र तंवर को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर अपनी ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी है। 

विज ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि "देश की शान हरियाणा के ओलिंपियन स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित आंतिल, सोशल वर्क में ओमप्रकाश गांधी, साइंस एंड इंजीनियरिंग में मोती लाल मदान और साहित्य एवं शिक्षा में राघवेंद्र तंवर को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई"।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की। इसके अनुसार हरियाणा से खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित आंतिल, सोशल वर्क में ओमप्रकाश गांधी, साइंस एंड इंजीनियरिंग में मोती लाल मदान, साहित्य एवं शिक्षा में राघवेंद्र तंवर को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

 विज ने कहा कि आज हरियाणावासी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे है और विश्व के मानचित्र पर राज्य का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज के युवा इन सभी को प्रेरणा स्त्रोत मानकर अपने जीवन में भी इसी प्रकार की कई नई उपलब्धियां आने वाले समय मे हासिल करेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static