अनाज मंडी में दो गुटों के बीच झगड़ा

punjabkesari.in Monday, May 13, 2019 - 03:17 PM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ अनाज मंडी में आज सुबह दो गुटों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की गई।जिसके चलते झगड़े में एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। मारपीट का आरोप भाजपा के मनोनीत पार्षद अशोक गुप्ता और उनके साथियों पर लगा है। वहीं अशोक गुप्ता ने दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। दरअसल मामला एक दुकान का है, जहां अशोक गुप्ता ने मंडी के व्यापारी सतप्रकाश को एक दुकान दिलवाई थी।

सतप्रकाश का आरोप है कि अशोक गुप्ता ने उस दुकान पर जबरदस्ती अपना रिश्तेदार बैठा दिया जो अब दुकान खाली नही कर रहा। दुकान खाली करने की बात को लेकर दोनों पक्षो के बीच झगड़ा शपरु हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक पहले अशोक गुप्ता की पिटाई हुई उसके बाद गुप्ता ने अपने पक्ष के लोगों को बुलाकर सतप्रकाश, उसकी पत्नी और भतीजों की जमकर पिटाई करवाई। मारपीट में सतप्रकाश, उनकी पत्नी दर्शना और भतीजा घायल हुए है वही अशोक गुप्ता के बेटे को भी हाथ में हल्की चोट आई है।

घटना के बाद दोनों पक्षो ने ट्रॉमा सेंटर में आकर मेडिकल करवाया और वही पर उनका उपचार भी चल रहा है। दोनों पक्षो ने पुलिस को शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे मामले की जांच में कार्यवाही शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static