Haryana Top10: आप नेता अनुराग ढांडा आज महिला कोच उत्पीड़न मामले में देंगे धरना, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें
punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2023 - 06:08 AM (IST)

डेस्क: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा आज महिला कोच उत्पीड़न मामले में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल न करने पर सांकेतिक विरोध और भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
माफिया से मुक्त करानी होगी कुश्ती, बिना दबाव के खेलने गई भारतीय टीम बनी नंबर वनः बजरंग पुनिया
जॉर्डन में आयोजित हुई U-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने नंबर वन का पायदान हासिल कर इतिहास रच दिया है। भारतीय पहलवानों के इस करिश्में से देश में खुशी का माहौल है। पिछले 10 वर्षों में पहली बार भारतीय टीम नंबर वन पायदान पर पहुंची है। इस खुशी के मौके पर रेसलर बजरंग पुनिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। बजरंग पुनिया ने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय कुश्ती को माफियाओं के कब्जे से छुड़वाना ही पड़ेगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2011 में कांग्रेस शासन के दौरान गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) कार्ड जारी करने में अनियमितताओं को उजागर करते हुए खुलासा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान महंगे आवासों में रहने वाले व्यक्तियों को गलत तरीके से बीपीएल कार्ड आवंटित किए गए थे। ऐसे लगभग 50 लोगों के नाम उस समय अखबारों में छपे थे।
नूंह में फिर बंद हो सकती है इंटरनेट सेवा, DC ने गृह विभाग को लिखा पत्र
जिले में विगत दिनों ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। जिसके चलते यात्रा पूरी नहीं हो पाई थी। इसके बाद सर्व जातीय की हुई महापंचायत में यात्रा फिर निकाल कर अधूरी यात्रा पूरी करने का निर्णय लिया गया है। हिंदू संगठनों द्वारा 28 अगस्त को नूंह से ब्रजमंडल यात्रा निकालने का अह्वान किया गया है।
हरियाणा के फतेहाबाद के भट्टू क्षेत्र में आज नहर टूट गई। इससे 100 एकड़ के लगभग खेतों में पानी खड़ा हो गया और फसलें डूब गईं। बाद में सिंचाई विभाग के अमले ने पहुंचकर नहर में आई दरार को पाटने का काम शुरू करवाया और पीछे से भी नहर में पानी रोका गया। उधर बीती सायं भूना के बैजलपुर क्षेत्र में भी नहर में दरार आने से कई एकड़ खेतों में पानी घुस गया था।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी है। क्योंकि भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव समय पर नहीं कराया गया। जिसके चलते विश्व कुश्ती संघ ने यह कार्रवाई की है। वहीं भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द होने आगामी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान भारत के झंडे के साथ नहीं खेल सकेंगे।
इस नेशनल हाईवे NHAI ने बढ़ाया टोल टैक्स, चालकों को करनी होगी जेब ढीली
राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण ने यानी (NHAI) ने हाईवे-44 पर चलने वाले वाहन चालकों को एक और झटका दिया है। अक्सर राजमार्गों पर मंहगे टोलों से वाहन चालक बचते नजर आते हैं। वहीं अब एनएचएआई ने 1 सितंबर 2023 से नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड पर करनाल के बसताड़ा, अम्बाला के शंभु व लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरें बढ़ाने का फैसला लिया है।
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में भिवानी के देवेश ने निभाई अहम भूमिका, ग्रामीणों ने जताई खुशी
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में विक्रम लैंडर की कंट्रोल यूनिट संभालने में भिवानी जिला के गांव बड़सी जाटान के इसरो साईंटिस्ट इंजीनियर देवेश ओला की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट कर देवेश ओला सहित हरियाणा से जुड़े इसरो में कार्यरत्त वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
2 लाख रुपए रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, मारपीट के मामले में कार्रवाई लिए मांगी थी घूस
गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों हेड कांस्टेबल 2 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह मारपीट के एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 लाख रुपए की मांग की थी,लेकिन 2 लाख रुपए सौदा तय हो गया। जैसे ही वह पैसा लिया,उसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई और उसे काबू कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में शुरू हुआ डेंगू नियंत्रण कक्ष, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में डेंगू नियंत्रण कक्ष वीरवार को शुरू कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने कंट्रोल रूम का 01667-226024 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। डेंगू को लेकर मरीज बेड से लेकर जांच तक की जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा सैंपल रिपोर्ट के बारे में भी मरीज पूछ पाएंगे।
नूंह हिंसा के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 जवान घायल, एक आरोपी को भगा ले गए हमलावर
नूंह हिंसा के दौरान गांव सिंगरा में राहगीरों व मन्दिर पर पथराव, मारपीट, लूटपाट के मामले में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के लिए अपराध जांच शाखा की टीम पहुंची। इस दौरान आरोपियों के हितैषियों पुलिस टीम पर हमला कर दिया,जिससे घटना में 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)