हरियाणा के 16 वर्षीय छाेरे ने 4 वैश्विक महामारियों पर बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 07:22 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर के 16 वर्षीय युवा उपन्यासकार आरित गुप्ता ने अपने पहले उपन्यास दी फ्लेम्स ऑफ बिगिनिंग के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय़ ख्याति प्राप्त की है। अब उन्होंने दुनिया में आज तक हुई वैश्विक महामारियों पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म “दी एंड ऑफ डेज” बनाई है। 

यमुनानगर के रहने वाले और दिल्ली पब्लिक स्कूल के 11 कक्षा के छात्र आरित गुप्ता ने बताया कि 5-5 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने दुनिया में आज तक फैली चार महामारियों के और उनसे हुई मानव जीवन के नुकसान के बारे में बताया है।

यह महामारियां सन 1720 में मार्सिले प्लेग, सन 1817-1820 में हैजा, 1918-1920 में स्पैनिश फ्लू और अब 2020 में कोविड-19 महामारी हैं। आरित ने बताया कि पिछली चार सदियों से हर 100 साल पर अलग-अलग महामारियों ने दुनिया पर हमला किया है और हर बार लाखों लोगों को बेमौत पर मार गई हैं।

400 साल में एक ऐसी महामारी आती है, जो पूरी दुनिया में तबाही मचा कर जाती है। यह महज संयोग है या इसके पीछे भी छिपा है कोई रहस्य। डॉक्युमेंटरी के ज़रिए आरित ने बताया कि प्लेग 1720 में पूरी दुनिया में प्लेग फैला था। 1720 की शुरुआत में दक्षिणी फ़्रांस में करीब 1.26 लाख लोग प्लेग की वजह से अपनी जान गंवा बैठे थे।

उन्होंने बताया कि हैजा 1817-1820 में फैला था। रॉबर्ट वुड जॉनसन फाउंडेशन के मुताबिक यह महामारी 1817 से कोलकाता से फैली थी और लाखों लोगों ने अपनी जान गवाई थी। 

आरित गुप्ता ने बताया कि स्पैनिश फ्लू महामारी ने 1918 से 1920 के बीच में कहर मचाया था। इस महामारी से दुनिया भर में करीब 50 करोड़ लोग संक्रमित हुए थे, जबकि करीब 5 करोड़ लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। 

उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) से लगभग पूरी दुनिया जूझ रही है। दुनिया में 50 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3.5 लाख से ज्यादा लोग इससे अपनी जान गंवा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static