अजय चौटाला इनेलो से इस्तीफा देने के बाद ही अलग पार्टी बना सकते है: आरएस चौधरी

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 07:46 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): अजय चौटाला के पैरोल पर बाहर आते ही इनेलो में चल रहा विवाद दोबारा भड़क गया है। इनेलो के राष्ट्रिय महासचिव आर एस चौधरी ने कहा है कि अजय चौटाला अलग पार्टी बनाएंगे या नहीं इसको लेकर वह खुद सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अजय चौटाला इनेलो से इस्तीफा देने के बाद ही अलग पार्टी बना सकते हैं।

उन्होंने कहा की यदि अजय चौटाला ने इस्तीफा दिए बिना पार्टी बनाई तो उनके खिलाफ भी अनुशासनहीनता के तहत कार्यवाही हो सकती है। वहीं उनके अनुसार अजय चौटाल के साथ केवल इनसो और अन्य इकाईयों के निष्काषित लोग ही है पार्टी का कोई भी पदाधिकारी उनके समर्थन में नहीं है। आर एस चौधरी ने कहा कि पार्टी बनाना आसान है, लेकिन संगठन खड़ा करने में सालों लग जाते है।

अजय चौटाला के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी ने कहा कि उनकी तरफ से अभी संभावनाएं तलाशी जा रही है। पहले भी अनिश्चितता का मौहाल था और अब भी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा की कभी जन नायक जनता दल, जन नायक सेवा दल नाम पर अभी केवल विचार किया जा रहा है।

वहीं आरएस चौधरी ने कहा कि यदि अजय चौटाला अलग पार्टी बनाते हैं, तो उन्हें पहले इनेलो से इस्तीफा देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति केवल एक ही पार्टी में बना रह सकता है, चाहे वह किसी भी पद पर विराजमान हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static