शराब के नशे में ऑटो चालक ने किया कैंटर पर पथराव, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद
punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2019 - 05:49 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के सेक्टर-23 में एक ऑटो चालक ने शराब के नशे में एकाएक कैंटर पर पथराव शुरू कर दिया। कैंटर पर पथराव होते ही दूसरे पक्ष ने ऑटो चालक की पिटाई करनी शुरू कर दी और उसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। सेक्टर-23 में रहने वाले कैंटर मालिक सुनील की मानें तो उन्हें नहीं पता इस ऑटो चालक ने उनके कैंटर पर पथराव क्यों किया है। उन्हें सिर्फ इतना ही पता है कि वह शराब के नशे में था।

वहीं मामले की जांच कर रहे एएसआई जमशेद की मानें तो उन्हें इस मामले की शिकायत कर दी गई है और घटना का सीसीटीवी भी उनके पास आ गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Haryana: CM सैनी ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, कहा- देश को नशा मुक्त अभियान में सफल बनाने का करें प्रण