अरोड़़ा ने की खट्टर की महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता की निंदा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2017 - 08:24 AM (IST)

चंडीगढ़:इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़़ा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता की कड़ी निंदा की। उन्होंने उनके उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के ज्यादातर मामले झूठे होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां मुख्यमंत्री का महिलाओं के प्रति इस प्रकार का रवैया हो वहां महिलाओं को न्याय मिलना कठिन है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का व्यवहार पलवल में मुख्यमंत्री नेे एक पीड़ित महिला की शिकायत सुनने के बाद किया,उससे यह भी स्पष्ट हो जाता है कि आखिर क्यों उन्होंने सुभाष बराला को अपने पुत्र की कथित गतिविधियों के बावजूद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बनाए रखने का समर्थन किया था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी संवेदनहीनता के कारण उस महिला की पीड़ा की कल्पना भी नहीं कर सके कि सार्वजनिक रूप से जब उसे अपने पिता के साथ अपने ससुर के विरुद्ध यौन शोषण का आरोप लगाना पड़ा हो तो उसे कितना अपमानजनक अनुभव हुआ होगा। परंतु मुख्यमंत्री ने उससे संवेदना प्रकट करने व न्याय का आश्वासन देने के बजाय उसे लगभग अपमानित ही कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static