पंचकुला हिंसा में मारे गए लोगों को लेकर विधानसभा सत्र होगा गरम

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2017 - 07:06 PM (IST)

चण्डीगढ: राम रहीम के दोषी करार दिए जाने के बाद भडकाी हिंसा में मारे लोगों को शोक व्यक्त करने पर विधानसभा में राजनीति हो सकती है। विधानसभा सत्र के शोक प्रस्तावों 
में 25 अगस्त को पंचकूला में राम रहीम को गिल्टी होल्ड घोषित होने के बाद हुई हिंसा में हरियाणा के अंदर 40 से अधिक मृत लोगों का शोक प्रस्ताव आता है या नही इस पर कांग्रेस व प्रमुख विपक्षी दल इनेलो की पूरी नजर है। हरियाणा में कांग्रेस व इनेलों दोनों ही अतीत में मृतकों के आश्रितों को मुआवजों की आवाज उठा चुके हैं वहीं भाजपा के कुछ विधायक व स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज भी इस बारे मुआवजे की मांग कर चुके है।

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि, यह उनकी व्यक्तिगत सोच है कि हिंसा में मरने वाला तो इंसान ही है,वह किस जाति व धर्म से है,यह चर्चा का विषय नहीं हो सकता। शोक भी व्यक्त होना चाहिए व मुआवजा भी मिलना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह का कहना है कि, 25 अगस्त को मारे गए 40 से ज्यादा डेरा प्रेमियों को मुआवजा दिए जाने की मांग कांग्रेस पहले ही उठा चुकी है। सरकार को यह तुरंत देना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static