''दलितों के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार''

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2017 - 04:40 PM (IST)

करनाल (शैली):पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला ने कहा है कि दलितों के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है क्योंकि आजादी के बाद कांग्रेस अधिकतर समय काबिज रही है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर किस मुंह से दलितों के उत्पीडऩ का रोना रोते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में रोहतक और हिसार और भिवानी का हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा को अभी अढ़ाई साल ही हुए हैं। इस अवधि में भाजपा पर दलित विरोधी आरोप लगाना गलत है। भाजपा और आर.एस.एस. दलितों के सम्मान के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। ऐसे में अशोक तंवर भाजपा और आर.एस.एस. पर आरोप लगाकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static