भिवानी: घर में जली हालत में मिले मां व बेटी के शव, पति और सास पर लगा जलाकर मारने का आरोप

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 03:03 PM (IST)

भिवानी : भिवानी जिले के गांव सैय में महिला व उसकी मासूम बच्ची के शव घर के अंदर जली हालत में मिलने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता ने बेटी व दोहती को जलाकर मारने का आरोप पति और सास पर लगाया हैं। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति सतपाल व उसकी मां के खिलाफ हत्या व दहेज हत्या के तहत मामला दर्ज किया है। 

मृतका के पिता ने बताया कि उसका एक लड़का व चार लड़कियां हैं। उसकी तीन बेटी शादीशुदा हैं। उसकी दो लड़कियों कृष्णा और कविता की शादी 2018 में हुई थी। उसकी तीसरी बेटी कविता की 18 माह ही लड़की तनवी है। कविता के पति प्रवीन की मौत के बाद उसने अपनी बेटी की शादी गांव सैय निवासी सतपाल के साथ 2021 को की थी। शादी के दो महीने बाद ही ससुराल वालों उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व पहली शादी से हुई बेटी को अपने साथ लाने पर तंग करते थे। मृतका कविता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी खुद जलकर मरने वाली नहीं थी। उसकी बेटी और दोहती को ससुराल वालों ने दहेज के लिए जला कर मारा है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static