सीएम फ्लाइंग ने रेड कर पकड़ी प्रतिबंधित विदेशी व ई-सिगरेट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 23, 2025 - 02:49 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सीएम फ्लाइंग ने रेड कर सेक्टर-45 मार्केट से प्रतिबंधित विदेशी व ई सिगरेट पकड़ी है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सूचना के आधार पर रेड की है। पुलिस ने पकड़े गए दुकानदार के खिलाफ दॉ प्रोहिबिशेन ऑफ इलेक्ट्रिोनिक सिगरेट एक्ट की धारा 4, 7 के तहत सेक्टर-40 थाने में केस दर्ज किया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि ग्रीनवुड प्लाजा मार्केट सेक्टर 45 स्थित प्रिंस पान भंडास में प्रतिबंधित विदेशी और ई सिगरेट बेची जा रही है। इस सूचना पर टीम ने रेड कर मौके से एक व्यक्ति को काबू किया जिसकी पहचान मोतिहारी बिहार के रहने वाले श्याम बाबू कुमार के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह फिलहाल गांव कन्हई में किराए पर रहता है।

 

जांच के दौरान उसकी दुकान में 14 पीस प्रतिबंधित ई सिगरेट और 40 पीस विदेशी सिगरेट मिली। मौके पर ई सिगरेट और विदेशी सिगरेट रखने की अनुमति मांगी तो वह पेश नहीं कर पाया। इस पर उसके खिलाफ सेक्टर-40 थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static