सरकार का बड़ा फैसला: जाट आंदोलन के पीड़ितों को मुआवजा जारी करने के निर्देश

punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2017 - 12:55 PM (IST)

चंडीगढ़ (उमंग श्योराण):जाट आरक्षण आंदोलन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अहम फैसला किया है। उन्होंने आंदोलन के दौरान घायल हुए निर्दोष लोगों को मुआवजा जारी करने का निर्णय लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस मुआवजे का भुगतान मुख्यमंत्री राहत कोष से किया जाएगा। सभी उपायुक्तों को इसे तुरन्त प्रभाव से जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जो लोग गोली लगने से घायल हुए थे उन्हें एक लाख रुपए, जिन लोगों को फ्रैक्चर हुआ (किसी भी गोली के कारण नहीं) बल्कि वैसे उन्हें 50,000 रुपए दिया जाएंगे। जिन व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें 25000 रुपए मुआवजा दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static