सीएम मनोहर लाल पहुंचे करनाल, विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 11:22 PM (IST)

करनाल: सीएम मनोहर लाल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं सुषमा स्वराज पुरस्कार, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचिवमेंट पुरस्कार, वूमेन आउट स्टैंडिंग अचीवर्स पुरस्कार, घटते लिंगानुपात में सुधार प्रोत्साहन पुरस्कार से महिलाओं को नवाजा गया। वहीं सीएम मनोहर लाल ने सफलता का सफरनामा किताब का विमोचन भी किया गया।

 

मै अपनी की वजह से आप लोगों के बीच खड़ा हूं: मनोहर लाल

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला का हाथ होता है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने 10वीं के बाद पढ़ाने से मना कर दिया था।  मेरी मां ने मुझे पैसे दिए और मैंने कॉलेज में पढ़ाई किया। मेरी सफलता के पीछे मेरी मां का हाथ है। मै आज यहां अपनी मां के कारण खड़ा हूं। मां का स्नेह बच्चों के लिए ज्यादा होता है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। बस महिलाओं को अवसर मिलना चाहिए और अब उन्हें अवसर मिल रहा है, शिक्षा, खेल, सामाजिक हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।

 

महिलाओं के लिए हरियाणा में चलाई जा रही कई योजनाएं: मनोहर लाल

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की शुरुआत भी हरियाणा राज्य से हुई। 2014 में जब इस अभियान की शुरुआत हुई थी तो 1000 लड़कों के पीछे  871 लड़कियां थी और अब 923 लड़कियां है। महिलाओं के लिए हम नई नई योजनाएं लेकर आ रहे हैं। ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतरीन काम करें और समाज का विकास हो सके।  

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static