राहुल व तंवर का मुखौटा पहनेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

punjabkesari.in Friday, Mar 02, 2018 - 10:34 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र इस बार काफी हंगामेदार रह सकता है। क्योंकि विपक्षी दल जहां सदन के अंदर सरकार को घेरने की पूरी तैयारियां किए बैठे हैं तो वहीं दूसरी ओर सदन के बाहर भी धरना-प्रर्दशनों की तैयारी है। किसानों ने भी बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा घेराव का ऐलान किया हुआ है तो वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भी साइकिल यात्रा के पहले दिन विधानसभा घेराव की रणनीति तैयार कर ली है। तंवर सदन के पहले दिन यानि 5 मार्च को सैंकड़ों साइकिलों के काफिले के साथ विधानसभा का घेराव करेंगे। यह साइकिल यात्रा कालका क्षेत्र से शुरू होगी।

लाल रंग की होंगी सभी साइकिलें
सभी साइकिलें लाल रंग की होंगी और प्रत्येक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी व अशोक तंवर के मुखौटे पहने होंगे। साइकिल यात्रा को परिवर्तन लाओ-हरियाणा बचाओ का नाम दिया गया है। कांग्रेस ने इस यात्रा के लिए करीब 1200 साइकिलों का इंतजाम किया है। 800 साइकिलें कार्यकर्ता अपने स्तर पर पर इंतजाम करेंगे। वकील अपनी ड्रैस में तथा महिलाएं लाल सूट में यात्रा में शामिल होंगी। हर साइकिल पर 7 फीट ऊंचा पार्टी का झंडा लगा होगा। करीब 40 हजार मुखौटों का प्रबंध किया किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static